मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में हीटवेव पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में हीटवेव पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था के निर्देश

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को राहत मिल सके। सीएम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर साझा किया है।

उन्‍होंने सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में लिखा कि झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करें, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को राहत मिल सके।

उन्‍होंने कहा कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करें, साथ ही चापाकलों की मरम्मत एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं। किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी न हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स के माध्यम से कहा कि जनहित सर्वोपरि है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें