मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: खूंटी में सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो की मौत, एक गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: खूंटी में सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो की मौत, एक गंभीर

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर डोडमा बाजार टांड के समीप रात करीब 11 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, डोडमा विशुनपुर निवासी फादर सुशील प्रवीण तिडू और डोडमा निवासी सुनील भेंगरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि डोडमा बाजार टांड के पास कार ने सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल, खूंटी भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद फादर सुशील प्रवीण तिडू और सुनील भेंगरा को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्रक चालक से भी पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अंधेरे में वाहन की दूरी का सही अनुमान न लग पाने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद चर्च समुदाय और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें