मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः चतरा पुलिस ने 17 लाख की अफीम के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का कूरियर दबोचा, दिल्ली-पंजाब तक जुड़े हैं तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः चतरा पुलिस ने 17 लाख की अफीम के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का कूरियर दबोचा, दिल्ली-पंजाब तक जुड़े हैं तार

चतरा। झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने लगभग 17 लाख रुपये मूल्य की 2 किलो 900 ग्राम अवैध गीली अफीम के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय कूरियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिक्किद गांव निवासी अनिल कुमार यादव के रूप में हुई है।

पुलिस अब इस खेप को भेजने वाले मुख्य सप्लायर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिला पुलिस को एक पुख्ता खुफिया इनपुट मिला था कि चतरा-जोरी मार्ग से एक युवक सवारी टेंपो में अफीम की बड़ी खेप लेकर बिहार के गया जिले के रास्ते दिल्ली की ओर जाने की फिराक में है।

सूचना के सत्यापन के बाद तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस स्पेशल टीम ने झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित गोसाईडीह के समीप नाकेबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान जब पुलिस टीम ने एक पैसेंजर टेंपो को रुकवाया, तो उसमें सवार एक संदिग्ध युवक पुलिस बल को देखते ही काले रंग का पीठू बैग लेकर तेजी से भागने लगा।

हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे खदेड़कर दबोच लिया। जब पकड़े गए युवक के बैग की गहनता से तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से 2 किलो 900 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली गीली अफीम, दो स्मार्टफोन और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए। एसपी अनिमेष नैथानी ने आगे बताया कि गिरफ्तार अनिल कुमार यादव अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के लिए महज एक कूरियर के रूप में काम कर रहा था। बड़े अफीम माफियाओं ने उसे यह टास्क सौंपा था, जिसके तहत दिल्ली पहुंचने के बाद उसे फोन पर ही डिलीवरी पॉइंट और खरीदार की लोकेशन दी जानी थी।

शुरुआती पूछताछ में पुलिस को इस अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क से जुड़े कई चौंकाने वाले और अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने मुख्य आपूर्तिकर्ता (सप्लायर) को भी चिन्हित कर लिया है और दावा किया है कि जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। चतरा के इस अवैध अफीम नेटवर्क के तार बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से सीधे जुड़े हैं और पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई बार दूसरे राज्यों में नशे की खेप पहुंचा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें