मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड चेंबर का चुनाव 22 सितंबर को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड चेंबर (सत्र 2024-25) का चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल सभागार में होगा। मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा। उम्मीदवार नौ और 10 सितंबर को शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन वापसी की तिथि 12 सितंबर की शाम चार बजे तक है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा।चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया ने कहा कि कंपनी लॉ के अनुसार, उम्मीदवारों को नामांकन प्रपत्र के साथ डीन नंबर देना अनिवार्य है। डीन नंबर नहीं होने की स्थिति में आवेदन रद्द कर दिया जायेगा। डीन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जायेगा। 20 सितंबर तक उम्मीदवार चुनावी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। 20 सितंबर की रात 10 बजे के बाद प्रचार-प्रसार पूरी तरह वर्जित रहेगा।चुनाव के को-चेयरमैन अंचल किंगर ने कहा कि चुनाव में कुल 3909 मतदाता शामिल होंगे। चेंबर की सदस्यता सूची के अनुसार, 3656 लाइफ मेंबर, 156 जनरल मेंबर, 83 संबद्ध संस्थाएं, 11 कॉरपोरेट मेंबर और तीन पैट्रोन सदस्य हैं। उन्होंने जनरल, कॉरपोरेट और संबद्ध संस्थाओं से अपील की है कि सदस्यता शुल्क का ड्यूज यदि बकाया है, तो चुनाव से पूर्व उसका भुगतान कर दें। बकाया होने की स्थिति में मतदान से वंचित किया जा सकता है। हर सदस्य को एक वोट करने का अधिकार है। केवल संबद्ध संस्थाओं को ही दो वोट देने का अधिकार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें