झारखंड सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 28 जनवरी को होगी परीक्षा
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने उन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड (जेएसएससी सीजीएल )एडमिट कार्ड 2024) जारी कर दिए हैं, जिन्होंने झारखंड संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 के पहले चरण में उपस्थित होने के लिए आवेदन किया है।आयोग द्वारा एडमिट कार्ड रिलीज करने के साथ ही उन्हें डाउनलोड करने का लिंक भी ऑफिसियल वेबसाइट jssc.nic.in पर एक्टिव कर दिया है।
पहला चरण 28 जनवरी को आयोजित किया जाएगा
इससे पहले जेएसएससी ने झारखंड सीजीएल परीक्षा की तारीख की घोषणा की थी। आयोग के अपडेट के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी. जिसके बाद एसएससी सीजीएल 2023 के दूसरे चरण का आयोजन 4 फरवरी को करेगा। इनमें शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है।





