मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को अंधकार में धकेला, अब इस कुशासन का होगा अंत : शिवराज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़

। झारखंड के रामगढ़ जिले के हथमारा गांव स्थित भारतीय

जनता पार्टी के कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद

केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश

की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार

ने पूरे प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। एक वादा पूरा नहीं हुआ।

बेरोजगारों की सुध लेने वाला कोई नहीं।

शिवराज ने कहा कि बेरोजगारी

भत्ता नहीं मिला। छह महीने से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ। जिन योजनाओं की

घोषणा हुई, इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। किसान त्रस्त हैं। बिजली कटौती

चरम पर है। अब ऐसे कुशासन का अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता

पार्टी झारखंड में सुशासन लाएगी और यहां की जनता ने भी अब यह मन बना लिया

है। चुनाव प्रभारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 14 में नौ सीटें भारतीय जनता

पार्टी और उनके गठबंधन की पार्टी ने जीती है जबकि 52 विधानसभा सीटों पर

भाजपा और गठबंधन दल को बढ़त मिली है। यहां की जनता अराजकता के बीच जी रही

है।

सत्ता के भूखे हेमंत ने चम्पाई को हटाया

शिवराज

ने हेमंत सोरेन को सत्ता का भूखा कहा। उन्होंने कहा कि जिस आदिवासी नेता

चम्पाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद पर आसीन किया उन्हें वह कुछ और महीने

बर्दाश्त नहीं कर पाए। इससे हेमंत सोरेन ने यह साबित कर दिया कि परिवार के

अलावा कोई और इस सत्ता के बीच नहीं आना चाहिए।

विचारधारा आत्मा है तो कार्यकर्ता प्राण

शिवराज

ने कहा कि भाजपा की विचारधारा इसकी आत्मा है और कार्यकर्ता उसके प्राण

हैं। उन्हें सम्मान देना हमारा स्वभाव भी है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा

कार्यकर्ताओं के बीच जाता हूं और उनके साथ ही नाश्ता और भोजन करता हूं।

मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला। इसी

संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं के बीच आया हूं। सहज, सरल और परिश्रमी इन्हीं

कार्यकर्ताओं के बल पर हम यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें