झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 मार्च को
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 मार्च को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक अपराह्न चार बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन)स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद है।





