मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : गिरिडीह में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर खौलता तेल डाला, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : गिरिडीह में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर खौलता तेल डाला, एक आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदा पंचायत के गादी गांव में रविवार की देर शाम छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों द्वारा एक महिला पर खौलता तेल डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, महिला के हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। बताया गया है कि पीड़िता का पति दिव्यांग है। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए गांव में ही फास्ट फूड की एक छोटी दुकान चलाती है। रविवार की शाम दुकान पर कुछ युवक पहुंचे और महिला के साथ अश्लील हरकतें व छेड़खानी करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए।

आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने दुकान पर समोसा तलने के लिए रखे खौलते तेल को महिला पर उंडेल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी उदय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी मनीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इधर, घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें