मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड बोर्ड के 10वीं का परीक्षाफल जारी, प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर, सीएम सोरेन ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड बोर्ड के 10वीं का परीक्षाफल जारी, प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर, सीएम सोरेन ने दी बधाई

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 95.27 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। राज्य की मेरिट सूची में प्रियांशु कुमारी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशु ने कुल 500 अंकों में से 498 अंक (99.60 प्रतिशत ) प्राप्त किए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए 4,24,001 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें से 4,22,109 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से कुल 4,02,178 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। श्रेणीवार परिणामों पर नजर डालें तो 2,26,957 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। वहीं 1,60,673 छात्र द्वितीय श्रेणी और 14,548 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइटों जैक रिजल्ट्स डॉट कॉम या जैक डॉट झारखंड डॉट गवर्नमेंट डॉट इन पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध मैट्रिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और वहां अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

सबमिट बटन दबाते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

डिजिटल माध्यमों के अलावा छात्र अपना परिणाम डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट पर जारी परिणाम छात्रों की तत्काल जानकारी के लिए हैं। छात्रों को मूल अंकपत्र और उत्तीर्ण प्रमाण पत्र उनके संबंधित विद्यालयों के माध्यम से प्राप्त होंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई और जोहार। जो विद्यार्थी अपनी आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों और बेहतर प्रयास करते हुए आगे बढ़ते रहें।

झारखंड सरकार आप सभी के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।"

जैक द्वारा सभी स्कूलों को छात्रों की मूल मार्कशीट भेजी जाएगी, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन इसे वितरित करेगा।

सफल छात्रों को अब उच्च माध्यमिक शिक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक प्रमाणपत्रों के लिए अपने शिक्षण संस्थानों से संपर्क करना होगा। प्रशासन ने सुचारू रूप से परिणाम जारी करने के लिए सभी तकनीकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं, ताकि छात्रों को वेबसाइट पर ट्रैफिक के कारण परेशानी न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें