झारखंड बीजेपी के नेताओं ने जमकर खेली होली, कहा-4जून को फिर मनेगी होली
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से होली मनाई गई। नेता और कार्यकर्ता झूमते गाते और एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए। होली के गीतों पर थिरकते हुए बीजेपी नेताओं ने न सिर्फ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया बल्कि होली की शुभकामनाएं भी दीं। प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह के साथ-साथ बीजेपी सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और संगठन के कई बड़े नेता समेत कार्यकर्ता भी खुद को नाचने से नहीं रोक सके।उन्होंने जमकर होली खेली। किसी ने डांस किया तो किसी ने झाल बजाई। इस दौरान पारंपरिक होली गीतों के साथ-साथ चुनावी गीत भी गाए गए और झारखंड की सभी 14 सीटों के साथ-साथ 400 सीटें जीतने का आह्वान किया गया। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि 4 जून को एक बार फिर होली मनाई जाएगी। देश की जनता ने तय कर लिया है कि देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।वही सांसद आदित्य साहू कहा कि स्वाभाविक रूप से इस बार की होली एक खास होली है जिसमें आपको चुनावी रंग के साथ-साथ पारंपरिक होली के रंग भी देखने को मिलेंगे।





