मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विस बजट सत्र: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया- हजारीबाग में बन रहा है 500 बेड का अस्पताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड विस बजट सत्र: स्वास्थ्य मंत्री ने बताया- हजारीबाग में बन रहा है 500 बेड का अस्पताल

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को ध्यानाकर्षण के तहत विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग सदर अस्पताल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वहां ऑफलाइन पर्ची कटाने की भी व्यवस्था होनी चाहिए। ऑक्सीजन प्लांट और मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल मशीन भी बंद है। डॉक्टरों की कमी है। इंमरजेंसी दवाएं भी नहीं हैं।इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हजारीबाग में शेख भिखारी हॉस्पिटल 500 बेड का बन रहा है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद सदर अस्पताल का लोड कम हो जायेगा। 25 मई तक भवन तैयार हो जाएगा। रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही है।विधायक मथुरा प्रसाद महतो की ओर से पूछे गये डीएमएफटी के सवाल पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट नियमावली राज्य हित में नहीं है। इसमें संशोधन होना चाहिए। जितने भी खनिज हैं, सभी से रॉयल्टी आता है।वहीं, कोडरमा में करियावां मौजा को विस्थापित गांव की सूची में शामिल नहीं करने के सवाल पर भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि इसकी जांच कर विस्थापित गांव की सूची में शामिल किया जायेगा। ध्यानाकर्षण के जरिए विधायक अमित यादव ने यह सवाल पूछा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें