मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में इस वर्ष संगठित आपराधिक गिरोह के 248 बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

28 दिसम्बर झारखंड पुलिस ने इस वर्ष अबतक संगठित आपराधिक गिरोह

के 248 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों में पाण्डेय गिरोह के

14, अमन साव गिरोह के 20, प्रिंस खान गिरोह के 62, फहीम खान गिरोह के तीन,

अमन सिंह गिरोह के 29, नेशनल आदिवासी डेमोक्रेटिक फोर्स के चार, रोहित

मुण्डा उर्फ बीडी गिरोह का एक, कैलू पासवान गिरोह का चार, अमन श्रीवास्तव

गिरोह का नौ, विकास तिवारी गिरोह का 14, रंजित साव गिरोह का तीन सहित अन्य

शामिल हैं। इनके पास से 129 हथियार, 1677 गोली, चार विस्फोटक पदार्थ, नकदी

72,29,790 रुपये एवं 65 दिरहम बरामद किया गया।

वाहन चोरी मामले में 838 गिरफ्तार

जनवरी

वर्ष 2023 से अबतक चोरी वाहन चोरी करने के मामले में 838 लोगों को

गिरफ्तार किया गया है। चोरी गये 932 दो पहिया वाहन और 108 चार पहिया के साथ

दो ऑटो बरामद किया गया है। राज्य में कुल 88810 वारंट एवं 1866 कुर्की का

निष्पादन किया गया। साथ ही मामले में 21162 एवं वारंट-कुर्की में 4271

कुल-25433 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई

झारखंड

पुलिस जनवरी से अबतक अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई

कर रही है। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी कर काफी मात्रा में अवैध

शराब बरामद की गई, जिसके संबंध में पूरे राज्य में 449 मामले दर्ज किये गये

है। इससे संबंधित 103 सनहा भी दर्ज किया गया। कुल 1,24,905.005 लीटर

अंग्रेजी शराब, बियर 11,201.695 लीटर, देशी शराब 6672.908 लीटर, स्प्रिट

9375 लीटर, जावा महुआ 40847 किलोग्राम के अलावा 62 वाहन, 12 मोबाइल फोन और

92,690 रुपये नकदी जब्त किए गए हैं। साथ ही 53385 किलोग्राम जावा महुआ को

नष्ट किया गया है।

दूसरी ओर, मादक पदार्थ के कारोबार करने वालों पर

भी प्रभावी नियंत्रण लगाया गया है। इससे संबंधित 491 मामले दर्ज हुए,

जिसमें 696 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 329.872 किलोग्राम अफीम,

5.201 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 67.09 ग्राम हेरोइन, नौ ग्राम स्मैक, 224

ग्राम चरस, 2643.632 किलोग्राम गांजा, 40092.1 किलो डोडा, नशे के लिए

प्रयुक्त किए जाने वाले 1910 टैबलेट, 7019 बोतल कफ सिरप, इंजेक्शन 118 पीस

के अलावे 64 वाहन, 60 मोबाइल एवं 29,80,230 रुपये नकदी बरामद किया। अफीम की

खेती को भी विनष्ट किया गया।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवी होमकर

ने गुरुवार को बताया कि लगातार संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस

कार्रवाई कर रही है। साथ अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ भी लगातार

कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें