मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

युवक का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद

पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधराम बस्ती में मंगलवार को 33 वर्षीय युवक आकाश का शव उसके कमरे सेसंदेहास्पद स्थिति में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।परिजनों ने बताया कि आकाश ने करीब पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद से वह अपने परिवार से अलग पत्नी के साथ रह रहा था। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से आकाश मानसिक तनाव में था और अकेले रह रहा था।मृतक की मां पूनम और भाभी पिंकी ने आकाश की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पत्नी के व्यवहार और उसे छोड़कर जाने के कारण आकाश गहरे अवसाद में चला गया था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने इस पूरे मामले को खुदकुशी के लिए उकसाने से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की है।सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिलहाल मामले को संदेहास्पद स्थिति में मौत के रूप में दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें