मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़। रामगढ़ शहर के पारसोतिया मोहल्ले में सोमवार की देर रात गोली चलने की वारदात हुई। इस वारदात में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बंगाली टोला निवासी गर्जन यादव के पुत्र अंकित यादव के रूप में हुई है।घायल युवक को आनन-फानन में रांची रोड स्थित पोली डॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।अंकित यादव के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सोमवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद अचानक उसके दोस्त उतेश गोस्वामी ने परिजनों को फोन कर गोली चलने की घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने अंकित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार अंकित को छाती में गोली लगी है और उसकी हालत नाजुक है। गोली अभी भी उसके शरीर में फंसी हुई है।रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही अंकित यादव का भी बयान लिया गया है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें