मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पसिया गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 40 वर्षीय शांति बोबोंगा, पति माटा बोबोंगा, के रूप में हुई है।परिजनाें के अनुसार शांति बोबोंगा अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर नदी किनारे गई थी, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जेटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।मंगलवार को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका के भाई विमल लागुरी ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व माटा बोबोंगा के साथ हुई थी। दंपति के पांच बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि शांति बोबोंगा और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार परिवार और ग्रामीणों की पहल पर दोनों के बीच समझौता भी कराया गया था।विमल लागुरी के अनुसार, ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शांति बोबोंगा घर से निकल गई। कुछ समय बाद गांव के लोग नदी की ओर गए तो वहां महिला को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। विमल लागुरी ने बताया कि उन्हें शाम करीब चार बजे घटना की जानकारी मिली।ग्रामीणों की ओर से गांव के मुंडा को सूचना दी गई, जिसके बाद जेटिया थाना को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।इधर, जेटिया थाना प्रभारी बॉस मुंडू ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें