मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा में अवैध अफीम खेती का मुद्दा गरमाया, विधायक प्रदीप यादव ने भी राष्ट्रीय मुद्दे उठाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा में अवैध अफीम खेती का मुद्दा गरमाया, विधायक प्रदीप यादव ने भी राष्ट्रीय मुद्दे उठाए

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन सोमवार को होली के लंबे अवकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। कार्यवाही के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए, जिनमें राज्य में बढ़ती अवैध अफीम की खेती का मामला प्रमुख रहा।लिट्टिपाड़ा से विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में राज्य में बढ़ रही अवैध अफीम की खेती को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती हो रही है, जो कानून व्यवस्था और समाज के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।उन्होंने सदन को बताया कि पिछले कुछ वर्षों में अफीम की खेती के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हुई है। उनके अनुसार, वर्ष 2020-21 में 2871 एकड़, वर्ष 2022-23 में 5494 एकड़ और वर्ष 2023-24 में 4853 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती पाई गई थी। जबकि वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा अचानक बढ़कर 27,215 एकड़ तक पहुंच गया है।हेमलाल मुर्मू ने राज्य सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध खेती आखिर किसके सहयोग से हो रही है। उन्होंने पिछले चार वर्षों में दर्ज मामलों, लंबित जांच और दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।विधायक के सवालों का जवाब देते हुए विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2024-25 में विभिन्न जिलों में 27,215 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया था। सरकार ने विशेष अभियान चलाकर इस अवैध फसल को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। यदि इस मामले में किसी अधिकारी या व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक पुलिस विभाग के किसी अधिकारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है।प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों और यूपीएससी के सफल युवाओं को दी बधाईपोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव ने सदन में टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की शानदार जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफल हुए झारखंड के युवाओं की उपलब्धियों की सराहना की। विदायक ने रांची के मोहम्मद इश्तियाक रहमान, धनबाद के शुभम कुमार महतो और दुमका की सुदीपा दत्ता सहित कई सफल उम्मीदवारों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन युवाओं की सफलता पूरे राज्य के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सरकार से इन प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करने की मांग की।प्रदीप यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति और राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे को भी सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि तेल खरीद जैसे मामलों में भी भारत को अमेरिका की अनुमति लेने की बात सामने आती है।प्रदीप यादव ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है और उसे अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार फैसले लेने का पूरा अधिकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस दिशा में सख्त कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में देश के आत्मसम्मान और स्वतंत्र निर्णय क्षमता को बनाए रखना बेहद जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें