मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:39 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में जीजा- साले की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में जीजा- साले की मौत

खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के पिपरा टोली में गुरुवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में जीजा- साले की मौत हो गई। मृतकों में बिरहु मोड़ निवासी प्रदीप महतो तथा रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कुली गांव निवासी संदीप प्रजापति शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों मुंडन समारोह में शामिल होकर डोड़मा से स्कूटी से खूंटी लौट रहे थे। प्रदीप महतो के घर से लगभग एक किलोमीटर पहले उनकी स्कूटी पिपरा टोली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।मृतक प्रदीप महतो के बड़े भाई संदीप महतो ने बताया कि प्रदीप अपने जीजा संदीप प्रजापति के साथ डोड़मा में रहनेवाली बहन के घर मुंडन समारोह में गया था। लौटने के दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें