मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

सरबो घाटी में ट्रक दुर्घटना, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरबो घाटी में ट्रक दुर्घटना, तीन घायल

खूंटी,। रनिया-सोदे मुख्य पथ पर स्थित सरबो घाटी में मंगलवार सुबह एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीमेंट लदा 12 चक्का ट्रक ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक सहित चार लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक तोरपा से सोदे की ओर सीमेंट लेकर जा रहा था। इसी दौरान सरबो घाटी के खतरनाक ढलान पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि ट्रक का ट्रॉली चेसिस से अलग हो गया।हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया भेजा गया।घायलों में चालक नवीन कुमार (बिहार) तथा मजदूर शिशिरण टोपनो, तोड़ना साहू और एक अन्य शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज रनिया में चल रहा है।बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक मजदूर ट्रक के नीचे दब गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।उल्लेखनीय है कि इसी महीने सरबो घाटी में यह तीसरी बड़ी दुर्घटना है। दो अप्रैल को चावल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दो सगे भाइयों को कुचलते हुए पलट गया था, जिससे दोनों की मौत हो गई थी।नौ अप्रैल को लोहा लदा ट्रेलर पलटने से उपचालक की जान चली गई थी।लगातार हो रही दुर्घटनाओं से यह इलाका अब ‘मौत की घाटी’ के रूप में चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा उपाय, चेतावनी संकेत और सड़क सुधार की मांग की है, ताकि आगे इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें