मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत

लातेहार। जिले के बालूमाथ प्रखंड के बरवाटोला गांव में बुधवार रात आए तूफान की चपेट में आने से विशालकाय पेड़ एक ग्रामीण के घर पर गिर गया।इस घटना में महिला सीमा देवी (40) की मौत हो गई। जबकि घर को भी काफी नुकसान हुआ। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात अचानक तेज आंधी तूफान आई थी। इस दौरान बरवाटोला गांव निवासी राजेंद्र गंझु का पूरा परिवार घर में ही था। तूफान की चपेट में आने से घर के पास खड़ा पेड़ अचानक टूट गया और घर के ऊपर गिर गया। इसकी चपेट में राजेंद्र गंझु की पत्नी सीमा देवी भी आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम गुरुवार की सुबह मृतक के घर पहुंच कर पूरी वस्तुस्थिति का जायजा लिया।अंचल अधिकारी बालेश्वर राम और प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और सरकारी प्रावधान के तहत सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें