मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, महिला और दो स्कूली बच्चे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, महिला और दो स्कूली बच्चे घायल

पूर्वी सिंहभूम। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती के पास गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला और दो स्कूली बच्चे सहित कुल तीन लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार साकची से बर्मामाइंस की ओर जा रहा यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और काफी तेज गति में था। ईस्ट प्लांट बस्ती के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण टेंपो अचानक पलट गया। टेंपो पलटते ही उसमें सवार यात्री सड़क पर गिर पड़े, जिससे कई लोगों को चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।हादसे में घायल छात्र लक्की ने बताया कि वह ईस्ट प्लांट बस्ती के प्रेम नगर का रहने वाला है और गुरुवार सुबह टेंपो से स्कूल जा रहा था। रास्ते में चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और अचानक टेंपो पलट गया, जिससे वह घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि उस समय टेंपो में कई यात्री सवार थे, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर भीड़ लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें