मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी सिंहभूम में टाटा स्टील कर्मी के घर चोरी, लाखों के जेवर समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्वी सिंहभूम में टाटा स्टील कर्मी के घर चोरी, लाखों के जेवर समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

पूर्वी सिंहभूम, 23 मार्च (हि.स.)। पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बारा फ्लैट स्थित क्वार्टर नंबर 262 में रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी देवदत्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस के अनुसार, रविवार रात यह वारदात उस समय हुई जब घर पूरी तरह बंद था और देवदत्ता नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गए हुए थे। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी से लौटने के दौरान उन्हें पड़ोसी ने फोन कर घर का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी।सूचना मिलते ही देवदत्ता तुरंत घर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे और पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल फोन, गिटार और बांसुरी लेकर फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।सिदगोड़ा थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें