मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

रील शूटिंग के बहाने निकली युवती आठ दिन बाद सकुशल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रील शूटिंग के बहाने निकली युवती आठ दिन बाद सकुशल बरामद

पूर्वी सिंहभूम। सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती तमन्ना सिंह को पुलिस ने आठ दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।जानकारी के अनुसार तमन्ना सिंह 28 फरवरी 2026 को घर से यह कहकर निकली थी कि वह शूटिंग के लिए जा रही है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार की शिकायत पर सोनारी थाना में छह मार्च को सनहा दर्ज किया गया।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तकनीकी सेल की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास शुरू किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी क्षेत्र में छापेमारी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और परिवार के हवाले कर दिया गया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तमन्ना सिंह सोशल मीडिया पर रील बनाती है और भोजपुरी गीतों पर डांस शूट करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती है। जांच के दौरान पता चला कि वह अपने डांस और इवेंट पार्टनर विक्की कुमार के साथ अपनी मर्जी से घूमने गई थी। युवती के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें