मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति के साथ ममता बनर्जी और बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक : बाबूलाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रपति के साथ ममता बनर्जी और बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक : बाबूलाल

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल सरकार की ओर से राष्ट्रपति के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की है।मरांडी ने शनिवार रात सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान संथाल आदिवासी समाज की बेटी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पश्चिम बंगाल सरकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति इस प्रकार का रवैया न केवल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है,बल्कि यह आदिवासी समाज की भावनाओं को भी आहत करता है। राष्ट्रपति के शब्दों में जो पीड़ा और असहजता झलक रही थी,वह पूरे देश ने महसूस की।उन्होंने कहा कि ममता दीदी,राजनीति अपनी जगह है,लेकिन राष्ट्र के सर्वोच्च पद और उससे जुड़े प्रोटोकॉल का सम्मान हर राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है। आपसे अपेक्षा थी कि आप लोकतांत्रिक मर्यादाओं,संवैधानिक पदों के सम्मान और शिष्टाचार का पालन सुनिश्चित करेंगी,लेकिन आपने सत्ता के अहंकार में राष्ट्रपति पद की गरिमा और संथाल आदिवासी समाज को अपमानित करने का काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें