मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिसकर्मी घासीराम महतो का हृदय गति रुकने से निधन, पुलिस विभाग में शोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिसकर्मी घासीराम महतो का हृदय गति रुकने से निधन, पुलिस विभाग में शोक

पश्चिमी सिंहभूम। पुलिसकर्मी घासीराम महतो का शनिवार को हृदय गति रुकने से सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई।घासीराम महतो के निधन के बाद पुलिस केंद्र चाईबासा में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम सलामी के अवसर पर परिचारी प्रवर मंशु गोप, परिवहन शाखा प्रभारी सुनील किस्पोट्टा, उपस्कर शाखा प्रभारी प्रतीक कुमार और सूबेदार बाबूलाल टुडू उपस्थित रहे। इसके अलावा मेंस एसोसिएशन के मंत्री तारा चांद महतो, उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र मांझी, अनुप लाकड़ा, मो. हजरत अंसारी और जगन्नाथ तिरिया ने भी दिवंगत पुलिसकर्मी को अंतिम सलामी दी।पुलिस एसोसिएशन की ओर से संतोष कुमार राय, केशव मेहता और कमलेश कुमार सहित सभी शाखाओं के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुलिसकर्मी के प्रति सम्मान व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घासीराम महतो को एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी के रूप में याद किया और उनके असामयिक निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें