मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

अज्ञात वाहन की टक्कर से झारखंड पुलिस के जवान की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अज्ञात वाहन की टक्कर से झारखंड पुलिस के जवान की मौत

पलामू। पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवानबीघा के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू सिंह 38 वर्ष, निवासी दिवान बीघा के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू सिंह बिहार के औरंगाबाद गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि सोनू सिंह झारखंड पुलिस में कार्यरत थे और वर्तमान में रांची में पदस्थापित थे। वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें