मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

आईजी और एसपी ने पुलिस ऑफिसर गेस्ट हाउस का किया उदघाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईजी और एसपी ने पुलिस ऑफिसर गेस्ट हाउस का किया उदघाटन

पलामू। पलामू पुलिस लाइन में पलामू के जोनल आइजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने एसपी रीष्मा रमेशन के साथ मिलकर शुक्रवार को पुलिस ऑफिसर गेस्ट हाउस का फीता काटकर उदघाटन किया। पुलिस ऑफिसर गेस्ट हाउस में तीन कमरे, हॉल आदि बनाये गए हैं। कैंटिन की भी सुविधा जल्द शुरू हो जायेगी।उल्लेखनीय है कि पुलिस ऑफिसर गेस्ट हाउस पहले था, लेकिन वर्तमान समय के अनुसार उसका जीर्णोद्धार किया गया।पुलिस ऑफिसर गेस्ट हाउस का शुभारंभ करने के बाद आइजी ने कहा कि यह अच्छी सोच का परिचायक है। अब बाहर से आने वाले सीनियर पुलिसपदाधिकारियों को सर्किट हाउस में ठहरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके लिए एसपी रीष्मा रमेशन बधाई के पात्र हैं।एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि अक्सर निजी एवं विभागीय कार्य से पुलिस अधिकारियों का पलामू में आना जाना लगा रहता है। आइपीएस एवं डीएसपी प्रोविजनर भी टेªनिंग के लिए आते जाते रहते हैं। गेस्ट हाउस रहने से उन्हें सुविधा होगी। होटल या सर्किट हाउस पर निर्भरता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सार्जेंट मेजर के साथ मिलकर कैंटिन के लिए कमिटी बनायी जायेगी। इसके बाद इसकी शुरूआत कर दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें