मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, वाहन जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, वाहन जब्त

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छःमुहान पर शुक्रवार सुबह सात बजे रसोई गैस सिलेंडर लदे एक ट्रक (जे एच 09 एइ 5811)की चपेट में आने से पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके भीड़ जमा हो गई। ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया गया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। नगर निगम कर्मियों के सहयोग से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजा। मृतक की पहचान लेस्लीगंज के दुमी निवासी 55 वर्षीय अशोक पासवान के रूप में हुई है। अशोक पिछले 30 साल से धोबी मोहल्ला में प्रदीप कुमार के घर रहते थे और प्रधान डाकघर के सामने उनकी मिठाई दुकान में काम करते थे।मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह जिला प्रशासन से किया है।बताया जाता है कि अशोक पासवान हर दिन की तरह सुबह जागने के बाद धोबी मोहल्ला से छःमुहान चाय पीने आये थे। अचानक एक गैस सिलेंडर लोड ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।दुकान मालिक प्रदीप के अनुसार अशोक पिछले 30 साल से उसकी दुकान में काम करते थे और घर पर रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी उसके परिवार के अन्य सदस्यों को दे दी गई है।इधर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें