मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

जंगली हाथी के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जंगली हाथी के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत स्थित सापारुम गांव में शनिवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राधा तंतुबाई के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया। ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हाथी ने राधा तंतुबाई को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें कुचल दिया। हमले की भयावहता ऐसी थी कि मौके पर मौजूद लोग डर के कारण कोई बचाव नहीं कर सके और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए और काफी देर तक बाहर निकलने से डरते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। हाथियों के झुंड अक्सर गांव के पास पहुंच जाते हैं, जिससे न केवल फसलें बर्बाद हो रही हैं बल्कि लोगों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाए, गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और हाथियों को जंगल की ओर वापस भेजने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें