मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर युवक की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर युवक की हत्या

पलामू। हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव के समीप आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खाली पड़े खेत से 40 वर्ष के एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। व्यक्ति कीतेज धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।शनिवार की सुबह जब स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों की ओर से घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चौकीदार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।इस मामले में पुलिस घटना स्थल और आस पास के आवागमन रास्तों में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। फिलहाल घटना के कारण और इस कांड में शामिल अज्ञात अपराधियों को पता किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें