मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

खेल आदिवासी समाज की परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा: राम सूर्या मुंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खेल आदिवासी समाज की परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा: राम सूर्या मुंडा

खूंटी। खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने मुरहू प्रखंड की इंदीपीढ़ी पंचायत के तपिंगसरा गांव में रविवार को खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के साथ विधायक का स्वागत किया।विधायक ने गांव के पाहन और ग्राम प्रधान गौमया मुंडा ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर फीता काटा तथा नारियल फोड़कर खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल आदिवासी समाज की परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।मुंडा समाज में खेल की समृद्ध परंपरा रही है और यहां के युवाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कई अवसर और योजनाएं उपलब्ध करा रही है।युवाओं को इन अवसरों का सदुपयोग कर खेल को स्वास्थ्य और आय के साधन के रूप में अपनाना चाहिए।सीइंदीपीढ़ी पंचायत के मुखिया सुखराम सरूकद ने खिलाड़ियों और नवयुवकों से नशे से दूर रहने की अपील की।उन्होंने कहा कि आजकल गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, लेकिन कई जगह युवाओं का ध्यान केवल खस्सी-बांटा और मनी प्राइज तक ही सीमित रह जाता है। कई बार खेल के बाद नशे की प्रवृत्ति भी बढ़ जाती है, जिससे युवाओं का स्वास्थ्य प्रभावित होता है और वे अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। इसमें सुधार करने की जरूरत है।कार्यक्रम में झामुमो के जिला सचिव सुशील पाहन, उपाध्यक्ष सनिका बोदरा, मुरहू के विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, ग्राम प्रधान गौमया मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष सालन ओड़ेया, करमसिंह ओड़िया, साऊ सोय, फूलचंद कांडीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें