मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर हत्या

धनबाद। धनबाद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। 15 अप्रैल को कोयला व्यवसायी मनीष सिंह पर फायरिंग के बाद अब एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस बार अपराधियों ने घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव को गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में रहने वाले शुभम यादव को देर रात अपराधियों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दो की संख्या में आए अपराधियों ने घर में घुसकर शुभम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के वक्त शुभम अपनी दादी के साथ घर में मौजूद था।अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल शुभम को पहले कतरास के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे असर्फी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि शुभम यादव को तीन गोलियां मारी गई थीं, दो छाती में और एक सिर में। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपिताें की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।वहीं पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया है और मामले की जांच तेज कर दी है। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है और जल्द ही सभी आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक की दादी सरिता देवी ने बताया कि हम लोग घर में थे, अचानक गोली की आवाज आई। जब तक पहुंचे तब तक अपराधी भाग चुके थे। सिर में गोली लगी थी। लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया।घटना को लेकर धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने कहा कि शुभम को तीन गोली मारी गई थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए। इस मामले पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि शुभम यादव को तीन गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, लेकिन लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने धनबाद की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें