मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के पंडरा में बंद घर से 16 लाख की चोरी, जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के पंडरा में बंद घर से 16 लाख की चोरी, जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए चोर

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देवी मंडप रोड स्थित सुजीत कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 16 लाख रुपये के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य शुक्रवार दोपहर गुमला गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय सुनसान घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।घटना की सूचना सुजीत कुमार गुप्ता को उनके पड़ोसी द्वारा दी गई। जब वे वापस घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सभी कीमती जेवरात व नगदी गायब हैं।मामले की जानकारी मिलते ही पंडरा ओपी प्रभारी फैज रवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में जेवरात और नगदी की चोरी की पुष्टि हुई है।पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें