मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

घाटी में ट्रक पलटने से खलासी की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घाटी में ट्रक पलटने से खलासी की मौत, दो घायल

खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के सर्वो घाटी में बुधवार की रात लगभग 1:00 बजे एक मालवाहक ट्रक के पलट जाने से ट्रक के खलासी विकास कुमार (24 )की मौत घटनास्थल पर ही गई, जबकि सचिन सिंह और चालक अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना देने के बाद दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल तोरपा में भर्ती कराया गया है।इसमें अमर सिंह की स्थिति गंभीर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक जमशेदपुर से माल लेकर नागपुर जा रहा था। रात को हो रही हल्की बारिश के कारण चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सर्वो घाटी में पलट गया। इसमें दबकर विकास कुमार की मौत ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रनिया थाना की पुलिस सर्वों घाटी पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें