मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में खलासी मंटू यादव की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सड़क हादसे में खलासी मंटू यादव की मौत

पूर्वी सिंहभूम। टेल्को में दर्दनाक सड़क हादसा, खलासी मंटू यादव की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मंटू यादव के रूप में हुई है, जो साइजर इंटरप्राइजेज कंपनी में खलासी के पद पर कार्यरत था। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला था और वर्तमान में जमशेदपुर में रहकर काम कर रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे मंटू यादव गाड़ी से सामान लेकर टेल्को पहुंचे थे। वाहन खड़ा करने के बाद वह टाटा मोटर्स कंपनी के गेट नंबर एक से पैदल लेबर ब्यूरो गोलचक्कर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि वाहन का पहिया मंटू यादव के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर टाटा मोटर्स अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखवाया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।पुलिस ने बताया कि मंटू यादव के साथ काम करने वाले वाहन चालक ने उनकी पहचान की पुष्टि की है। फिलहाल मृतक के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है और कंपनी के माध्यम से परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद मृतक के सहकर्मी और परिचित अस्पताल व थाना पहुंचे, जहां शोक का माहौल बना रहा।स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें