मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

रिम्स से बाल कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रिम्स से बाल कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रांची। राजधानी रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन पहले बाल सुधार गृह प्रशासन की ओर से उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार अहले सुबह वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।फरार बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है और चोरी के एक मामले में कुछ दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। चार दिन पहले उसने स्वयं आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया था।स्वास्थ्य बिगड़ने पर बाल कैदी को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान मंगलवार तड़के उसने वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था में चूक का फायदा उठाया और फरार हो गया।रांची के सदर पुलिस उपाधीक्षक (डीसीपी) संजीव बेसरा ने बताया कि बाल कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चोरी के मामले में निरुद्ध बाल कैदी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।घटना के बाद रिम्स अस्पताल और बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस प्रशासन ने संबंधित सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की जांच के संकेत दिए हैं और लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें