मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

पूर्वी सिंहभूम। शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक शातिर युवक ने बेहद चालाकी से ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के सामने विश्वनाथ ज्वेलर्स दुकान में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम से बाहर थे और दुकान पर उनका बेटा अभिजीत मौजूद था। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और गहने दिखाने को कहा। अभिजीत उसे अलग-अलग आभूषण दिखाने लगा। बातचीत के दौरान युवक ने उसे अपने झांसे में उलझा लिया और मौका देखकर सोने से भरा एक डिब्बा चुपचाप लेकर फरार हो गया।कुछ देर बाद अभिजीत को शक हुआ। जब उसने सामान की जांच की तो एक डिब्बा गायब मिला। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ तौर पर दिखा कि वही युवक गहनों से भरा बॉक्स लेकर निकल गया।दुकानदार के अनुसार चोरी हुए गहनों का वजन करीब 160 से 170 ग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 23 से 24 लाख रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक एक दिन पहले भी दुकान पर आया था और छोटे-मोटे गहने खरीदकर दुकानदार का भरोसा जीत चुका था। मंगलवार को वह दोबारा आया और इसी विश्वास का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया।घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। मामले को लेकर डीएसपी बचनदेव कुचुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें