मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

धालभूम के नवपदस्थापित एसडीओ अर्नव मिश्रा ने संभाला पदभार, उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धालभूम के नवपदस्थापित एसडीओ अर्नव मिश्रा ने संभाला पदभार, उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के धालभूम अनुमंडल को शुक्रवार को नया अनुमंडल पदाधिकारी मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2023 बैच के अधिकारी अर्नव मिश्रा ने धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शिष्टाचार भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।पदभार ग्रहण के बाद नवपदस्थापित एसडीओ अर्नव मिश्रा ने उपायुक्त से मुलाकात की और उन्हें अपनी ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान उपायुक्त ने अर्नव मिश्रा को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी और सफल कार्यकाल की कामना की।शिष्टाचार भेंट के दौरान उपायुक्त ने एसडीओ को प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी निष्पादन तथा अनुमंडल क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवपदस्थापित अधिकारी अपने अनुभव और दक्षता से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।एसडीओ अर्नव मिश्रा ने अपने दायित्वों के निर्वहन में जनसेवा, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई है। उनके पदभार ग्रहण से धालभूम अनुमंडल में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद की जा रही है।प्रशासनिक हलकों में अर्नव मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है और जिले के लोगों को उनसे बेहतर प्रशासन और त्वरित जनसमस्याओं के समाधान की अपेक्षा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें