मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

ऑटो के पुलिया के नीचे गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑटो के पुलिया के नीचे गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल

पलामू। जिले के चैनपुर-नावाडीह-रमकंडा मुख्य मार्ग पर रामगढ थाना क्षेत्र के सूरजबेदवा पुलिया से मंगलवार को एक ऑटो नीचे गिर गया। संकीर्ण रास्ते पर कार से साइड लेने के क्रम में टेम्पो अनियंत्रित हुआ। इस घटना में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के करीब डेढ घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ऑटो चालक और उसके साथ बैठा एक अन्य युवक फरार बताया जाता है। जख्मी सवार एक ही परिवार के हैं और सभी गढवा के रमकंडा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में अंधविश्वास में देवास (भूत प्रेत बाधा ठीक कराने) जा रहे थे।जख्मी लोगाें में पिपराही के भटवाजरही के विगान परहिया उसकी पत्नी दुखनी देवी, बहू किरण देवी पति सोनू परहिया, बेटी अकली देवी पति लखन परहिया शामिल हैं। ऑटो में बैठी एक अन्य महिला सविता देवी इस घटना में बाल बाल बच गई।सविता के अनुसार मंगलवार को पिपराही के भटवाजरही के हरीलाल यादव का ऑटो 800 रूपये में बुक कर झाड़ फूक कराने के लिए निकले थे। जैसे ही सूर्यवेदवा पुलिया के पास पहुंचे कि सामने से आ रही कार से साइड लेने में चालक का नियंत्रण ऑटो से हट गया और वाहन नीचे 15 फीट खाई में गिर गया।घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से निकाला। 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई गई। सूचना मिलने पर नावाडीह के मुखिया दयानंद प्रसाद, थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायलों को इलाज के लिए भेजा।वहीं मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो को थाना लाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें