मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

सरस्वती पूजा के बीच दिल का दौरा पड़ने से टाटा स्टील के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरस्वती पूजा के बीच दिल का दौरा पड़ने से टाटा स्टील के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी का निधन

पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सरस्वती पूजा उस समय शोकसभा में बदल गई, जब पूजा के दौरान यूनियन से जुड़े वरिष्ठ पूर्व अधिकारी जयदेव उपाध्याय का अचानक निधन हो गया। 71 वर्षीय जयदेव उपाध्याय की तबीयत पूजा के बीच अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस दुखद घटना से यूनियन कार्यालय, टाटा स्टील प्रबंधन और शहर के औद्योगिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सरस्वती पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। पूजा में शामिल जयदेव उपाध्याय को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वहां मौजूद साथियों ने बिना देर किए उन्हें टीएमएच पहुंचाया। अस्पताल में वे चिकित्सकों को अपने दर्द के बारे में बता ही रहे थे कि अचानक बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक लगातार सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंततः उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।इस घटना की खबर मिलते ही यूनियन और परिवार में कोहराम मच गया। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम सहित कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। यूनियन परिसर में मातम पसर गया और सरस्वती पूजा का कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिया गया।जयदेव उपाध्याय टाटा स्टील में मानव संसाधन विभाग के एक अनुभवी और सम्मानित अधिकारी रहे थे।वे कई वर्षों तक एचआर विभाग में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे और अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और सौम्य व्यवहार के कारण कर्मचारियों तथा अधिकारियों के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल की। सेवानिवृत्ति के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से संचालित माइकल जॉन सेंटर का उन्हें प्रभारी बनाया गया था, जहां उन्होंने करीब दस वर्षों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह से ही उन्हें हल्का सीने में दर्द महसूस हो रहा था। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि पहले पूजा में शामिल होकर लौटेंगे और उसके बाद डॉक्टर को दिखाएंगे, लेकिन दुर्भाग्यवश वही पूजा उनके जीवन की अंतिम यात्रा बन गई। उनके आकस्मिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि यूनियन और टाटा स्टील से जुड़े हर व्यक्ति को गहरा आघात पहुंचा है।जयदेव उपाध्याय के निधन पर टाटा वर्कर्स यूनियन, टाटा स्टील प्रबंधन और शहर के कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें