मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में टीबी रोगियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में टीबी रोगियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

गोड्डा। गोड्डा जिला के जितपुर खनन परियोजना के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरपहाड़ी में उपचाराधीन 86 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा शीघ्र स्वस्थ होने की प्रक्रिया को मजबूत करना था।इस दौरान प्रत्येक लाभार्थी को दाल, चावल, खाद्य तेल, फल सहित आवश्यक खाद्य सामग्रियों से युक्त फूड बास्केट प्रदान किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि टीबी के इलाज में नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक होता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा यह पहल की गई है।कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रभावी उपचार में पोषण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस तरह की पहल से मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी सामुदायिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम लगातार संचालित किए जाएंगे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियां राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. आकाश एवं जिला समन्वयक दीपक कुमार उपस्थित रहे। वहीं टेरी माइनिंग कंपनी की ओर से वित्त विभाग के प्रदीप अग्रवाल, लैंड हेड सदानंद सिंह, सीएसआर प्रतिनिधि संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, आयनदीप तथा सुरक्षा प्रमुख सतीश चंद्र समेत अन्य लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें