मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजमदा में गुरुवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवासीय घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार सरजमदा निवासी एल आई सी एजेंट सुशीला पूर्ति के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की भयावहता के चलते घरेलू सामान, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जल गईं।घर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद परसुडीह थाना और दमकल विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन काफी देर तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका।दमकल के समय पर नहीं पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पाइप और पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें