मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

बस स्टैंड के समीप तीन दुकानों में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बस स्टैंड के समीप तीन दुकानों में लगी आग

पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के समीप सोमवार तड़के सुबह आग लगने से तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने की सूचना गश्त कर रही हैदरनगर थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार आग अहले सुबह करीब 3:12 बजे लगी। प्रारंभिक आशंका में बिजली पोल में हुए शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग की चपेट में आकर शमशीर टायर दुकान, छोटू बाइक गैरेज तथा सलाम ऑटो गैरेज पूरी तरह जल गए।घटना में तीन ऑटो, तीन बाइक एवं करीब तीन लाख रुपये मूल्य के टायर जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक दुकान में रखा एलपीजी सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर विस्फोट के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस एवं दमकल कर्मियों ने संयुक्त प्रयास से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोका। मौके पर मौजूद एसआई आजम अंसारी ने बताया कि आग लगने की घटना सोमवार सुबह करीब 3:12 बजे की है। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें