मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के चक्रधरपुर स्थित रिटायर्ड कॉलोनी में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बनारसी पैलेस नामक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं काे देख इलाके के लोगों ने दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू तो पाया। लेकिन दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए।घटना के समय दुकान संचालक तपन चक्रवर्ती अपनी पत्नी के साथ बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दुकान से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोगों को आग लगने की आशंका हुई, जिसके बाद शोर मचाया गया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।दुकान के पीछे बने घर में तपन चक्रवर्ती के माता-पिता मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और दमकल की टीम भी पहुंची। दुकान बंद होने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन लोगों और दमकलकर्मियों की संयुक्त कोशिशों से आग को फैलने से रोक लिया गया।काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था। इस अग्निकांड में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी अधिक बताया जा रहा है। नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो सका है।प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दुकान संचालक को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें