मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने 50 हजार रुपये घूस लेते विद्युत अभियंता को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीबीआई ने 50 हजार रुपये घूस लेते विद्युत अभियंता को किया गिरफ्तार

धनबाद। देश का सबसे कमाऊ रेल मंडल ईस्ट सेंट्रल रेलवे का धनबाद रेल मंडल, जहां डीआरएम कार्यालय पर शुक्रवार की शाम धनबाद सीबीआई की एक विशेष टीम ने छापेमारी कर वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।सीबीआई की यह कार्रवाई रेल संवेदक अवजीत झा के शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि धनबाद रेलवे में शिकायतकर्ता संवेदक के द्वारा इलेक्ट्रिक के सामान लगाए गए थे, जिसका बिल करीब 45 लाख रुपये का बताया जा रहा है, उसी बिल के भुगतान के एवज में गिरफ्तार अभियंता के जरिए घूस की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत संवेदक ने सीबीआई से कर दी।वहीं, शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने आज अभियंता संजीव कुमार को नाटकीय ढंग से 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई की टीम देर राततक गिरफ्तार अभियंता के कार्यालय और आवास को खंगालती रही। इस दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज, डिजिटल एविडेंस और प्रिंटर जब्त कर अपने साथ ले गई है।वहीं, इस दौरान सीबीआई टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी विकास कुमार पाठक ने महज दो शब्दों में कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें