मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

धनबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े कई प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी ने धनसार स्थित कोयला आउटसोर्सिंग कंपनी डेको के संचालक मनोज अग्रवाल और कंपनी के निदेशक ए.एन. झा के आवास सहित कई ठिकानों पर दस्तावेज़ों और रिकॉर्ड की विस्तृत जांच शुरू की है।ईडी की टीम ने सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मनोज अग्रवाल न केवल डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक हैं, बल्कि कोयला परिवहन कार्य से भी जुड़े हुए हैं। ईडी की यह कार्रवाई कोयला के अवैध कारोबार और उससे जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच का हिस्सा मानी जा रही है।उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर को ईडी ने कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार सहित कई अन्य कारोबारियों के आवास और कार्यालयों पर भी छापेमारी की थी। उस दौरान कोलकाता ईडी की टीम भी शामिल थी, जो पश्चिम बंगाल के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही थी।उस छापेमारी में ईडी को कई करोड़ रुपये, महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और चल–अचल संपत्तियों के अहम सबूत मिले थे।जांच के दौरान ईडी को पता चला कि कोयला के अवैध कारोबार में इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल की भी भूमिका है। इसके आधार पर एजेंसी ने इन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इंद्रराज भदौरिया झारखंड और पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े कोयला ट्रांसपोर्टरों में से एक माने जाते हैं। उनकी कंपनी दोनों राज्यों से देशभर की विभिन्न पावर कंपनियों तक कोयला सप्लाई करती है। भदौरिया के नेटवर्क में कई अन्य कोयला ट्रांसपोर्टर भी जुड़े हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें