मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, खुदकुशी की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, खुदकुशी की आशंका

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सीरका गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सिंचाई कुएं के अंदर अज्ञात युवती का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। ग्रामीणों की ओर से दुर्गंध आने और संदिग्ध स्थिति दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची नीमडीह थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।कुएं की गहराई और अंदर पानी भरे होने के कारण शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए हाइड्रा और पोकलेन मशीन की सहायता ली गई। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया, जो पूरी तरह सड़-गल चुका था। शव की स्थिति ऐसी थी कि उसकी पहचान कर पाना फिलहाल संभव नहीं हो सका है।थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। युवती ने दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर कुएं के अंदर ही झूलकर अपनी जान दी होगी। कुएं के भीतर नीचे उतरने के लिए पत्थरों से बने अस्थायी सीढ़ीनुमा रास्ते भी पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवती स्वयं नीचे उतरी और फिर यह कदम उठाया।पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव पर चेकदार गुलाबी रंग का पायजामा, पिंक रंग का दुपट्टा और सफेद रंग का सलवार-कमीज पाया गया है। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें