मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

सरायकेला में महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सरायकेला में महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शासन गांव में सोमवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव घर के समीप महुआ के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान अनिल सिंह मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।परिजनों के अनुसार, अनिल सिंह मुंडा रविवार रात करीब 10 बजे घर लौटा था। उसने परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। रात में यह घटना कब घटी, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह जब परिवार के लोगों ने घर के बाहर महुआ के पेड़ से उसका शव लटका देखा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल अपने दो भाइयों के साथ शासन गांव में किराए के मकान में रह रहा था। प्रारंभिक तौर पर यह मामला गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजन गहरे सदमे में हैं और किसी प्रकार की आशंका व्यक्त करने की स्थिति में नहीं हैं।घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें