मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पूर्वी सिंहभूम। साकची स्थित अशोका होटल में कार्यरत एक रसोइये की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपाड़ा निवासी अप्पू प्रमाणिक (36) के रूप में हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अप्पू प्रमाणिक लंबे समय से अशोका होटल में रसोइये के रूप में काम कर रहा था और वहीं रह भी रहा था। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक नजर नहीं आया, तो होटल कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान वह होटल के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत होटल प्रबंधन को सूचना दी, जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, मृतक पिछले कुछ समय से पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित था और उसका इलाज भी चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हुई होगी, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद होटल कर्मचारियों और परिचितों में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें