मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमंत का आदेश, सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर करें पेयजल की व्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री हेमंत का आदेश, सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर करें पेयजल की व्यवस्था

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेब को देखते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों के डीसी, एसपी, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को अपने दफ्तरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था से जुड़ी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके। सभी उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जहां भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के जरिए जलापूर्ति कराई जाए. साथ ही खराब चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी जल्द की जाएं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह प्रशासन और संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करने का निर्देश दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें