मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा–सेंरेंगसिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चाईबासा–सेंरेंगसिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार, यह हादसा चाईबासा–सेंरेंगसिया मुख्य सड़क पर सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के समीप उस वक्त हुआ, जब शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।मृतकों में से एक की पहचान बिंगतोपांग गांव निवासी 20 वर्षीय शिवा बिरूली के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है।इससे पहले दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।शनिवार सुबह दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर चाईबासा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के थाना क्षेत्रों में भी इसकी सूचना दी गई है।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण को लेकर चिंता जताई है।--

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें